Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूर

अकाली दल के मोगा जिला अध्यक्ष(शहरी) प्रेम चंद अपने कैडर के साथ आप में हुए शामिल

 

चंडीगढ़, 9 अप्रैल(कोमल रमोला ) आम आदमी पार्टी(आप) ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया, जब कई नेता लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल हो गए।

मोगा से अकाली दल के शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद अपने कैडर के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह मोगा में 6 बार नगर निगम पार्षद और अकाली दल के जिला अध्यक्ष (शहरी) थे। उनके साथ संजीव कुमार नरूला (जनरल सेक्रेटरी पंजाब अकाली दल), जलोर सिंह गिल (उपाध्यक्ष जिला मोगा अकाली दल), राजवीर सिंह अरोड़ा (उपाध्यक्ष जिला मोगा अकाली दल), मनोहर लाल (उपाध्यक्ष मोगा अकाली दल) ) और कमलदीप बहल (अकाली दल) भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा के हलका प्रभारी बाघापुराना और भाजपा पंजाब के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरमिंदरजीत सिंह बब्लू भी राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप पंजाब अध्यक्ष भगवंत सिंह मान ने सभी नेताओं का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उनके आने से फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी। मोगा विधायक डाॅ. अमनदीप कौर अरोड़ा और धर्मकोट के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोंस भी इस मौके पर मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *