Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूर

कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार से है, भाजपा की पहचान विकास कार्यों से है : डा. पूनिया

पंचकूला, 9 अप्रैल(कोमल रमोला ) लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जीतने के लिए भाजपा में बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को चुनाव प्रभारी डा. सतीश पूनिया की अध्यक्षता में अंबाला लोकसभा की कालका विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में डा. पूनिया ने चुनाव प्रबंधन समिति सभी विभागों से संबंधित कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ चुनाव की तैयारियों की विस्तृत चर्चा भी की। इस बैठक में चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन हुआ। इस दौरान श्री पूनिया ने सभी पदाधिकारियों से अलग-अलग विभागों की जानकारी ली। बैठक में बूथों को और अधिक मजबूत करने के साथ साथ वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक से पहले डा. पूनिया कालका स्थित सिद्ध शक्ति पीठ पहुंचे और माता कालका के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी और देश तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए मां से प्रार्थना की।
डा. पूनिया ने कहा कि बूथ जीता, तो चुनाव जीता। ऐसे में बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर मोदी सरकार की गारंटी योजनाओं को आमजन के बीच पहुंचाएं और 25 मई को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराएं। बैठक में श्री पूनिया ने इस बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से जुटने का आह्वान किया। बैठक मे विशेष रूप से जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा लतिका शर्मा,कालका नगरपरिषद के चेयरमन कृष्ण लांबा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग व संजय आहूजा, विधानसभा संयोजक विनोद सावरणी, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा व परमजीत कौर, पूर्व ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा,, मंडल अध्यक्ष भूवनजीत सिंह, नराताराम, मदन धिमान, सुखबीर आदि उपस्थित रहे।
डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने देश में विकास के नए कीर्तिमान गढ़े हैं। पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों के चलते देश आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की हमें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन के बीच ले जाकर लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 के पार के सपने को साकार करना है। इसके लिए उन्होंने शक्ति केंद्र और बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर बूथ स्तर पर मजबूती से चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया।
डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गया था। 2014 से पहले लाखों करोड रुपए के घोटाले होते थे। कांग्रेस को देश की जरूरतों से कोई लेना देना नहीं है, ये भाजपा सरकार है जो हर गारंटी को जमीन पर उतार रही है। मोदी का लक्ष्य देश को देश विकसित और हर परिवार को समृद्ध बनाना है।
डा. पूनिया ने कहा कि जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों से चर्चा करने के साथ हर कार्य क्षेत्र में काम करना है। उन्होंने कहा कि हर काम को आगे बढ़कर करना है और नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। श्री पूनिया ने कहा कि बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है। विधानसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण दायित्व है. बूथ मजबूत होगा तो ही मत प्रतिशत बढ़ेगा।
डा. पूनिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत को बड़ी जीत में बदलना है, इसके लिए जनता को मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षों में हर वर्ग को किसी न किसी रूप में लाभ देने का काम किया है। लाखों लोग सरकार की योजनाओं से जुड़े हैं और भाजपा की सरकार को पसंद करते हैं। चुनाव प्रभारी ने चुनाव प्रबंधन को लेकर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण बातें भी बताईं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *