Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर से SP प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर को बूस्ट डोज़, इस राजनीतिक दल ने किया खुला समर्थन

‘सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी’
‘सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी’

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने भी अपनी कमर कस ली है और रणनीतियों को लेकर आए दिन बैठकें भी की जा रही हैं। इसी के तहत आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी गौतमबुद्ध नगर कमेटी की पार्टी कार्यालय सेक्टर 8 कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माकपा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर का समर्थन करने का निर्णय लिया।

बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी जिला सचिव डॉक्टर रुपेश वर्मा ने बताया ‘कि बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा सांसद महेश शर्मा का क्षेत्र की जनता के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं रहा। क्षेत्र के मजदूर किसान लगातार अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मजदूरों, किसानों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय मजदूर किसानों का दमन किया गया और सांसद महेश शर्मा जी खामोश बैठे रहे। इस लोक सभा चुनाव में भाजपा ने फिर डॉक्टर महेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है जिसे क्षेत्र की जनता के हित में हराना बहुत जरूरी है इसके लिए हमारी पार्टी ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार व जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है और पार्टी मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं से भाजपा प्रत्याशी को हराने और इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को जिताने की अपील करेगी।’

‘सरकार द्वारा विपक्ष को कुचलने की व्यवस्थित तरीके से कोशिश की गई’
सीपीएम दिल्ली राज्य सचिव कामरेड के.एम. तिवारी ने कहा ‘कि मोदी सरकार ने 10 साल में देश में जनतंत्र और जनतांत्रिक अधिकारों पर अभूतपूर्व हमला हुआ है। संसद में विपक्ष की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है लेकिन मोदी सरकार द्वारा विपक्ष को कुचलने की व्यवस्थित तरीके से कोशिश की गई है। मोदी सरकार और भाजपा का लक्ष्य समूचे विपक्ष को कुचलकर एक दलीय तानाशाही व्यवस्था कायम करना है।’

‘सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी’
सीपीआई(एम) जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा ‘कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र का अंधाधुंध निजीकरण कर रही है, सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है, जनकल्याणकारी योजनाओं का बजट घटाया जा रहा है व सब्सिडी खत्म की जा रही है, बड़ी संख्या में छोटे उद्योग और कारोबार बंद हुए हैं, सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं और उन पर भर्तियां करने के बजाय उन्हें खत्म किया जा रहा है, अल्पसंख्यकों, दलितों व महिलाओं पर हिंसा व अपराध बढ़े हैं और श्रम कानून को खत्म कर मजदूरों को फिर से गुलामी की तरफ धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में जिला कमेटी के नेता भीखू प्रसाद, नरेंद्र पांडे, रामसागर, आशा यादव, लता सिंह, चंदा बेगम, राम स्वारथ समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *