Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

नोएडा में 3 बदमाश गिरफ्तार, बाइक चोरी कर स्पेयर पार्ट्स बेचते थे, 17 गाड़ियां बरामद

ऑन डिमांड बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का नोएडा की थाना सेक्टर-142 पुलिस और स्वाट टीम-2 ने पर्दाफ़ाश किया है।
ऑन डिमांड बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का नोएडा की थाना सेक्टर-142 पुलिस और स्वाट टीम-2 ने पर्दाफ़ाश किया है।

अमर सैनी

नोएडा। ऑन डिमांड बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का नोएडा की थाना सेक्टर-142 पुलिस और स्वाट टीम-2 ने पर्दाफ़ाश किया है। गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 17 बाइक बरामद की गई। ये दिल्ली एनसीआर में बाइक चोरी करते थे और स्पेयर पार्ट बेचते थे। मिले पैसों को आपस में बांट कर उससे मौज मस्ती करते थे। ये गैंग चार साल से सक्रिय था। पहले भी जेल जा चुके है।

एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इन तीनों को क्रासा चौराहे के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। दो बाइक से तीन लोग थे। इनको रुकने का इशारा किया गया। बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए भागने का मौके न देकर 03 बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
इनकी पहचान नईम उर्फ रहीम, इमरान, जुल्फिकार हुई है। इन तीनों पर पहले भी दिल्ली, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर में गई चोरी एवं लूट के आपराधिक मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि यह अन्तर्राज्यी गैंग मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी करने का गिरोह है। जिसका मास्टरमाइंड इमरान है। यह गिरोह नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, दिल्ली एवं NCR क्षेत्र में घर के बाहर व बाजारों में खड़ी मोटरसाइकिल एवं स्कूटी को डिमांड के आधार पर चोरी करते थे। उक्त गैंग लगभग 04 सालों से एक्टिव है। यह गिरोह रेकी करके सेक्टरों, मार्केट और घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चुराते थे। गिरोह के द्वारा पूर्व में चोरी की मोटरसाइकिल से स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओं को भी किया गया है। पकड़े जाने के डर से ये लोग अपने ठिकाने लगातार बदलते रहते थे। गिरोह चोरी की गयी मोटरसाइकिल एवं स्कूटी को अपने ही गैंग के सदस्य जुल्फिकार को बेचते थे। उनसे मिले पैसों से शौक पूरे करते थे। जुल्फिकार न्यू अशोक नगर दिल्ली में रहता है। जिसके द्वारा नईम एवं इमरान से लगभग 04 सालों से लगातार चोरी की मोटरसाइकिल को खरीदकर उन्हें पकड़े जाने के डर से काट कर स्पेयर पार्टस में बेच देता था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *