Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

पांडव नगर में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, सजा दिये जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पांडव नगर में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, सजा दिये जाने की मांग किया प्रदर्शन
पांडव नगर में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, सजा दिये जाने की मांग किया प्रदर्शन

पांडव नगर में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, सजा दिये जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में महिलाओं ने रेप के आरोपी को फांसी देने के लिए सड़क पर धरना प्रदर्शन किया. दरअसल पांडव नगर में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद से ही इलाके के लोग आरोपी को फांसी दिये जाने की मांग कर रहे हैं. महिला बचाओ संघर्ष समिति ने आरोपी के घर के बाहर प्रदर्शन किया, इस प्रदर्शन में हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल हुए और आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की.

प्रदर्शन के मद्देनजर आरोपी के घर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, पीड़ित के घर के आसपास बेरीकेडिंग भी की गई थी. प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में भेजा जाए और आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सज़ा दी जाए, इसके साथ ही महिलाओ ने आरोपी की बहन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की, आरोपी की बहन ट्यूशन सेंटर चलाती है, जिसमें आरोपी पढ़ाया करता था.

बता दें कि शनिवार देर शाम ट्यूशन पढ़ने गई 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. आरोप है कि बच्ची जिस व्यक्ति के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी उसी ने बच्ची को अकेला पाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *