Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

स्विफ्ट कार में देशी शराब की तस्करी करने वाला शातिर गिरफ्तार

फेज दो थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान शहर में पिछले काफी समय से स्विफ्ट कार से देसी शराब की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है
फेज दो थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान शहर में पिछले काफी समय से स्विफ्ट कार से देसी शराब की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है

अमर सैनी

नोएडा। फेज दो थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान शहर में पिछले काफी समय से स्विफ्ट कार से देसी शराब की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 18 पेटी देसी शराब को बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मिली एक सूचना पर सेक्टर 88 से रोहित कुमार निवासी असगर पुर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने के बाद आरोपी की स्विफ्ट कार से पुलिस ने कुल 900 बोतल हरियाणा मार्का शराब को बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्त में आया आरोपी शातिर किस्म का तस्कर है। वह पिछले कई वर्षों से शहर में कार से अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी के नाम पहले से सात मामले दर्ज पाए गए हैं। आरोपी पहले से कई मामले में जेल जा चुका है। लेकिन जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी फिर से तस्करी में शामिल हो गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *