Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

नोएडा में 14 बिल्डर प्रोजेक्ट्स में मिलेगा मालिकाना हक, प्राधिकरण ने दी सहमति

आईआईटीएल निंबस हाइड पार्क
गुलशन होम्स प्राइवेट लिमिटेड

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 13 हजार 639 घर खरीदारों को मालिकाना हक मिलेगा। इसके लिए 35 बिल्डरों ने अमिताभ कांत की सिफारिश के तहत प्राधिकरण को सहमति दे दी है। यह रजिस्ट्रेशन तब होगा जब बिल्डर प्राधिकरण में 2791.74 करोड़ रुपये जमा करेगा।

बिल्डरों को यह पैसा एक साल में जमा करना होगा। अनुशंसा के अनुरूप फिलहाल इस बकाया का 25 फीसदी जमा कराया जा रहा है. यह कुल बकाया का 552.51 करोड़ रुपये है। इसके जमा होते ही 3412 रजिस्ट्रेशन हो जायेंगे। अथॉरिटी सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि फिलहाल 14 बिल्डरों ने अथॉरिटी में 112 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इनका रजिस्ट्रेशन चल रहा है. इसमें करीब 600 फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक मिलेगा। अभी तक रजिस्ट्रेशन नोएडा के सेक्टर-77 एक्सप्रेस जेनिथ और सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र एवं रजिस्ट्रार कार्यालय में हो रहा है। अब तक 500 फ्लैट खरीदारों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अमिताभ कांत कमेटी के प्रस्तावों को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी लगातार डिफॉल्टर बिल्डरों के साथ बैठक कर शासनादेश की शर्तों का पालन करते हुए सहमति दे रहे हैं। इस शासनादेश में शून्य अवधि का लाभ मुख्य रूप से 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि को कोविड काल मानते हुए दिया जाना है।

 

इन बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स में चल रही है रजिस्ट्री

आईआईटीएल निंबस हाइड पार्क

प्रतीक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड

एपेक्स ड्रीम होम्स

गुलशन होम्स प्राइवेट लिमिटेड

डिवाइन इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड

कैपिटल इन्फो प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड

एम्स आरजी एंजल प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड

गार्डेनिया शेल्टर प्राइवेट लिमिटेड

गुलशन होम्स एंड इंफ्रा स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-144

गुलशन होम्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-143

सन वर्ड डेवलपर्स

एक्सप्रेस बिल्डर्स

ग्रेट वैल्यूज़ प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड

एम्स प्रमोटर्स

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *