Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

30 को नोएडा आएंगे सीएम योगी

- प्रबुद्ध सम्मेलन में लोगों से करेंगे बातचीत, 3 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन
- प्रबुद्ध सम्मेलन में लोगों से करेंगे बातचीत, 3 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन

अमर सैनी

नोएडा। दूसरे चरण के लिए कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के बीच में ही 30 मार्च को ग्रेटरनोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में लोकसभा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे। कार्यक्रम दोपहर दो बजे शुरू होगा। यहां शिक्षक, वकील , डॉक्टर , इंजीनियर और पत्रकारों से बातचीत करेंगे। 3 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जिला मुख्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे।

ये जानकारी भाजपा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की एक बैठक के बाद जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने दी। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन की तैयारियां पूरी का जा रही है। आने वाले लोगों से किन किन विषयों पर बातचीत होगी इसे अभी नहीं खोला गया है। आगामी दो दिनों तक बूथ पर टिफिन मीटिंग की जाएगी। जिसमें चुनावों को लेकर रणनीति तैयार होगी। उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य बूथ को मजबूत करना है। बता दे गौतमबुद्ध नगर में तीनों प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। यहां सपा और कांग्रेस गठबंधन से राहुल अवाना और बसपा से राजेंद्र सोलंकी को प्रत्याशी घोषित किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *