Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नवीन जिंदल के भाजपा प्रत्याशी बनते ही कांग्रेस ने हार मानी: नायब सैनी

चंडीगढ़, 26 मार्च(कोमल रमोला  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नवीन जिंदल को भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस ने माथा पकड़ लिया है और मतदान से पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, जबकि भाजपा के पास विकसित भारत और विकसित हरियाणा का लक्ष्य है। नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं से नवीन जिंदल को रिकार्ड मतों से जिताने का आह्वान किया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के साथ कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंचे थे। नवीन जिंदल ने भी भाजपा का कुरूक्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन जिंदल को कमल का फूल देकर कुरूक्षेत्र भेजा है, इसलिए नवीन जिंदल को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जिताकर संसद भेजेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में अनेकों ऐतिहासिक काम किए हैं। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण की नीतियों से जहां गरीबों का जीवन स्तर उंचा उठाया, वहीं हर घर नल से जल और उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन देकर महिलाओं का जीवन सरल बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश को एक नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक तीव्र गति से बन रहा है, जिससे फाटक बंद होने की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल पाएगा। 250 करोड़ रुपए के थीम प्रोजेक्ट का कार्य किया गया है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने बातें पर कम और काम पर ज्यादा ध्यान दिया है। 152 डी से सड़क मार्ग का सफर आसान हुआ है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के कारण कांग्रेस अपनी सीट छोड़कर भाग गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ऐसे व्यक्ति को कुरूक्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है जो कांग्रेस से भी झूठ बोलने पर चार कदम आगे है। श्री सैनी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पराली प्रबंधन पर जबरदस्त काम किया जिसके बारे में अदालत ने आम आदमी पार्टी की सरकार को सीख लेने की बात कही। नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार के कामों का असर है कि अब तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी भाजपा के लिए अबकी बार 400 पार का नारा बोल रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुरूक्षेत्र की जनता से नवीन जिंदल को भारी मतों से जिताने की अपील की और हरियाणा में 10 की 10 सीट जीतने का दावा किया।
प्रेसवार्ता में मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि नवीन जिंदल सदैव समाज सेवा के कामों में लगे रहते हैं। कुरूक्षेत्र को जिंदल पार्क दिया। नवीन जिंदल ने कोरोना काल में बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने भी नवीन जिंदल को भारी मतों से जिताने की अपील कुरूक्षेत्र की जनता से की।
भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से काफी प्रभावित हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने धारा-370 हटाई और अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाकर ऐतिहासिक काम किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जबरदस्त तरक्की कर रहा है। उन्होंनें कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के देश के विकास और तरक्की के लिए जो विचार हैं वे ही विचार मेरे भी हैं। मुझे गर्व है कि आज मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मैं नई जगह आया हूं। मैं अपने परिवार में आया हूं और विश्वास दिलाता हूं कि मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी,करण देव कम्बोज,डॉ पवन सैनी ,जगमोहन आनंद, प्रवीन अत्रि,धर्मवीर मिर्ज़ापुर चेयरमैन, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, रविंदर सांगवांन, राजकुमार सैनी, भूपेंद्र पलवल, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, सह मीडिया प्रमुख दिवाकर, रोशन बेदी, लाड्डी पाल, विकास शर्मा, अनु माल्यान, दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा,रेनू खुगर,राहुल शर्मा व अन्य जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *