Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

होली पर हुड़दंगियों पर कसी नकेल, 12 हजार 284 वाहनों के काटे चालान

नोएडा में होली के दिन ट्रैफिक पुलिस एक्शन में दिखी। पुलिस ने होली पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के जमकर चालान काटे
नोएडा में होली के दिन ट्रैफिक पुलिस एक्शन में दिखी। पुलिस ने होली पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के जमकर चालान काटे

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा में होली के दिन ट्रैफिक पुलिस एक्शन में दिखी। पुलिस ने होली पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के जमकर चालान काटे। बताया जा रहा है कि होली पर करीब 12 हजार 284 लोगों के चालान काटे गए। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद दिखी।

पुलिस प्रशासन से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए करीब 8110 वाहनों के चालान काटे गए। इसी तरह शराब पीकर वाहन चलाने पर 67 चालान हुए। ये चालान 44 स्थानों विशेष अभियान चलाया गया। यहां ब्रेथ एनलाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई। इसके अलावा आईएसटीएमएस के जरिए भी वाहनों पर नजर रखी गई। इस तरह कुल ई चालान 12284 किए गए। इसके अलावा 18 वाहनों को सीज किया गया। स्कूटी में स्टंट करने पर 33 हजार का चालान भी किया गया।

इस तरह हुए चालान
डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि होली के दिन बिना सीट बेल्ट के 372, तीन सवारी के 906, मोबाइल फोन का प्रयोग के 82,नो-पार्किंग के 402,विपरीत दिशा के 633 ध्वनि प्रदूषण के 79, वायु प्रदूषण के 32, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट के 337, रेड लाइट उल्लंघन के 441, बिना डीएल के 172 ,ओवर स्पीड के 306 चालान किए गए। इसके अलावा 412 चालान अन्य मामलों में कुल 18 गाड़ियों को सीज किया गया ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *