Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, बुझाने के जुटे सैकड़ों दमकलकर्मी

नोएडा के सेक्टर-32 सिटी सेंटर के पास खाली मैदान में आग लग गई
इस आग की वजह से आस-पास में रहने वाले लोग भी काफी परेशान हो गए हैं

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-32 सिटी सेंटर के पास खाली मैदान में आग लग गई। इस मैदान के लेवल को बराबर करने के लिए इसे कूड़े से पाटा गया था। यहां बड़े-बड़े गड्ढों में कूड़ा भरकर उसे पाटा गया था। इन्ही गढ्‌ढों में आग लगी। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक 15 गाड़ियां 225 बार चक्कर लगा चुकी है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस आग की वजह से आस-पास में रहने वाले लोग भी काफी परेशान हो गए हैं। जनता को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार शाम 7 बजे से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। रात में आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन अब तक कूड़ा सुलग रहा है। यहां से धुआं उठ रहा है। इससे आस-पास के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।CFO प्रदीप चौबे का कहना है कि नोएडा की टीम मौके पर है। अभी तक करीब 15 से ज्यादा गाड़ियां 225 बार चक्कर लगा चुकी है। लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। कूड़ा होने की वजह से एक स्थान पर बुझाते है, दूसरे स्थान पर चिंगारी उठ जाती है। इसलिए गड्‌ढों के अंदर तक पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि आग को पूरी तरह से बुझाया जा सके।

आग बुझाने में लग सकते है दो दिन

इस आग को बुझाने में दो दिन और लग सकते है। दरअसल यहां गढ्‌ढों में हार्टिकल्चर का वेस्ट डाला जाता है। इसी वेस्ट में आग लगी है। तेज हवा चलने से एक बार आग बुझाने के बाद चिनगारी से दोबारा यहां आग पकड़ रही है। इसलिए बार बार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

सात जेसीबी और पानी के टैंकर मंगवाए गए

आग को बुझाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां सात जेसीबी लगाए गए है। इनकी मदद से गढ्‌ढों को खोदा जा रहा है। ताकि आग को अंदर से बुझाया जा सके। इसके अलावा पानी के टैंकर लगाए गए है। सीएफओ ने बताया कि ये आग लगाई गई है। क्योंकि पिछले साल भी इसी समय लग लगी थी और उसे बुझाने मे करीब एक सप्ताह का समय लग गया था।

इन सेक्टर वासियों को हो रही दिक्कत

सिटी सेंटर के पास सेक्टर- 34, 35, 25,जलवायु विहार सेक्टर-41,50 के अलावा और कई सेक्टर है। धुंआ इतना ज्यादा है कि यहां खड़े तक दूभर है। वेस्ट होने की वजह से धुंआ घरों के अंदर जा रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *