Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट,महिला की बिगड़ी हालत, एक कॉल से बच पाई जान

यूपी में लिफ्ट एक्ट कानून बनने के बाद भी हादसे रुक नहीं रहे हैं
ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में आए दिन किसी न किसी सोसायटी की लिफ्ट अटक जाती है और लोगों की जान पर बन आती है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज 1 का है

अमर सैनी

नोएडा : यूपी में लिफ्ट एक्ट कानून बनने के बाद भी हादसे रुक नहीं रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में आए दिन किसी न किसी सोसायटी की लिफ्ट अटक जाती है और लोगों की जान पर बन आती है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज 1 का है। मंगलवार सुबह सोसायटी में मेड का काम करने वाली एक महिला लिफ्ट में फंस गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट अचानक बंद हो गई थी। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। मेड ने अपनी मालकिन को फोन किया, जिसके बाद उन्हें लिफ्ट से निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक सुपरटेक इकोविलेज 1 सोसाइटी की एक फ्लैट में महिला नौकरानी है। वह मंगलवार को सोसाइटी पहुंची थी। करीब छह बजे वह बी 3 टावर की लिफ्ट में फंस गई। पीड़िता के मुताबिक, उसने अलार्म भी बजाया और लिफ्ट के फोन से रिसेप्शन पर कॉल किया। लेकिन सिक्यूरिटी गार्ड व अन्य कोई उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। करीब आधे घंटे से अधिक का समय बीत गया। इसी बीच उसे घबराहट होने लगी और सांस फूलने लगी। कोई मदद न मिलने पर वह डर की वजह से रोनी लगी।

मालकिन ने फरिश्ता बनकर बचाई जान
महिला ने किसी तरह हिम्मत कर अपनी मालकिन को फोन लगाया। इसके बाद मालकिन तुरंत सिक्योरिटी गार्ड के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर महिला को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। सोसायटी के लोगों का कहना है कि लिफ्ट को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है। लेकिन कार्रवाई नहीं होती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *