Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव करवाने में नागरिक भी करें सहयोग- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

 

चंडीगढ़, 20 मार्च- (कोमल रमोला ) हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में अब आमजन भी आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। नागरिकों को सतर्क होकर चुनाव में भाग लेना होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने सी-विजिल मोबाइल एप विकसित किया है। सीविजल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन को चुनाव ऑब्जर्वर के समान एक शक्ति प्रदान की है, जिस पर वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नागरिक अपने मोबइल से फोटो व वीडियो, ऑडियो भी सी-विजिल एप पर भेज सकते हैं। 100 मिनट के अंदर-अंदर संबंधित शिकायत पर एक्शन लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नागरिक आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगे और निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी बनाने में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक गूगल प्ले स्टोर से इस एप्लिकेशन को एंड्राइड फोन तथा एप स्टोर से आई फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। आमजन फोटो खींच सकते हैं या दो मिनट की वीडियो भी रिकॉर्ड करके इस एप पर अपलोड कर सकते हैं। वह फोटो और वीडियो जीपीएस लोकेशन के साथ एप पर अपलोड हो जाएगी। शिकायत दर्ज करने के 100 मिनटों में शिकायत का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, संबंधित शिकायत नेशनल ग्रीवांस रिडरेसल सिस्टम पोर्टल पर भी डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि फलाइंग स्कवाइड, सटेटिक सर्विलेंस टीमों की लाइव जानकारी रहती है और सी-विजिल एप पर जिस स्थान से शिकायत प्राप्त होती है तो निकट टीमें तुरंत वहां पहुंचेंगी।

 

चुनाव प्रक्रिया को लेकर कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके अलावा, 16 नोडल अधिकारी भी पदनामित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य स्तर पर व जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) गठित की गई है, जो चुनाव के दौरान उम्मीदवारों व राजनीतिक पार्टियों द्वारा जारी विज्ञापनों या किसी प्रकार की पेड न्यूज पर निगरानी रखेगी।

राज्य स्तर पर गठित एमसीएमसी के चेयरमैन मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं। पीआईबी/बीओसी के अतिरिक्त महानिदेशक/निदेशक स्तर के अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक, भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी, भारतीय प्रेस परिषद द्वारा नामित विशिष्ट नागरिक या पत्रकार इस कमेटी के सदस्य हैं, जबकि अतिरिक्त/संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कमेटी के सदस्य सचिव हैं।

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करे मीडिया

श्री अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया की सुविधा के लिए चंडीगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर भी जिला सूचना जन संपर्क अधिकारी कार्यालय में भी मीडिया सेंटर स्थापित रहेंगे। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आयोग को भी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित समाचारों की पल-पल की जानकारी देंगे। उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि वे चुनाव का पर्व, देश का गर्व में स्वयं शामिल हों और आम जनमानस को भी बढ़चढ़ कर मतदान करने के लिए जागरूक करें।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *