Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया

भारतीय धरोहर के सौजन्य से सेक्टर 34 के कम्युनिटी सेंटर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
भारतीय धरोहर के सौजन्य से सेक्टर 34 के कम्युनिटी सेंटर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

अमर सैनी

नोएडा। भारतीय धरोहर के सौजन्य से सेक्टर 34 के कम्युनिटी सेंटर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कान्हा का हुआ अवतार बधाई बाजे गोकुल मे…नंदजी के अंगना बज रही बधाइयां जैसे वात्सल्य भाव वाले भजनों पर कथास्थल में मौजूद भक्तगण उत्साह और उमंग के साथ भाव विभोर होकर नाचते रहे।

कथावाचक आचार्य पवन नंदन महाराज ने कहा कि जब तक मनुष्य के हृदय में भक्ति का भाव अंकुरित नहीं होता है तब तक परमात्मा का प्रकाट्य नहीं होता है। उत्साह में ही उत्सव होता है। मनुष्य को धर्म का पालन मन से करना चाहिए क्योंकि जब जीव शिथिल होता है तो धर्म साथ छोड़कर चला जाता है। चलते-चलते गिरना स्वाभाविक है लेकिन गिरकर फिर नहीं उठना और आगे नहीं बढ़ना अपने आप में अपराध है।
आचार्य पवन नंदन महाराज ने कहा कि सांध्य की वेला में मनुष्य को चार काम नहीं करने चाहिए। संध्या समय में शयन करने से शरीर रोगी और भोजन करने से व्यक्ति क्लेश से युक्त हो जाता है। संध्या के समय रतिक्रिया करने से दुष्ट संतान का जन्म होगा। संध्या के समय पढ़ाई करने से याद किया हुआ याद नहीं आता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *