Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

30 मिनट तक बुजुर्ग दंपति फंसे, अब होगी बिल्डर पर कार्रवाई

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा लिफ्ट में लोगों के फंसने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यह हाल लिफ्ट एक्ट कानून आने के बाद भी जारी है। ताजा मामला
ग्रेटर नोएडा की सेक्टर जीटा 1 स्थित एवीजे हाइट्स सोसायटी का है। यहां सोसायटी के एक टावर की लिफ्ट में बुजुर्ग दंपति करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। शनिवार को पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आठवें फ्लोर से सीधे बेसमेंट में पहुंची लिफ्ट
जानकारी के मुताबिक सेक्टर जीटा 1 स्थित एवीजे हाइट्स सोसायटी में जसविंदर सिंह अपने परिवार के साथ के टावर में नौवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 904 में रहते हैं। वे बताते है कि शुक्रवार देर रात पत्नी के साथ कहीं बाहर से आए थे। बेसमेंट से लिफ्ट ली थी। लिफ्ट में आठवें फ्लोर पर झटका लगा। इसके बाद तेजी से नीचे जाने लगी। लिफ्ट झटके के साथ अचानक बेसमेंट में पहुंची। दंपति का आरोप है कि लिफ्ट में लगे सुरक्षा अलार्म ने भी काम नहीं किया। मोबाइल में नेटवर्क न होने पर किसी को कॉल भी नहीं कर पाया। इस बीच वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उनकी आवाज सुनी तो उसने सिक्योरिटी गार्ड को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्हें बाहर निकलवाया।

गर्मी और घुटन से तबियत बिगड़ी
गर्मी और घुटन के कारण उन्हें काफी समस्या हुई। सांस लेने में परेशानी होने से उन्हें घबराहट भी हो गई। सोसायटी प्रबंधन का कहना है कि कोई घटना नहीं हुई है। उन्हें ऐसी कोई जानकारी नही है। जबकि पुलिस का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *