Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

नर्स पर महिला ने लगाया गहने चोरी करने का आरोप

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। बीमार मां की देखभाल करने आई नर्स पर चोरी करने का शक जाहिर करते हुए एक महिला ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इलाइट गोल्फ गार्डन सोसाइटी निवासी गंगा कक्कड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है। मां की देखभाल के लिए गंगा ने बबीता नामक नर्स को बुलाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार चार मार्च को बबीता काम करके घर से गई। उसके बाद वापस नहीं आई। उन्होंने जब उसे फोन किया तो उसने बताया कि उसकी तबीयत खराब है और वह दिल्ली के एक अस्पताल आई हुई है। कुछ समय बाद लॉकर खोलने पर गंगा को पता चला कि उसमें रखा गले का सोने का हार, कान की बाली, गले की सोने की चेन, हाथ के सोने के कड़े, 15 महिला पुरुष अंगुठी, टॉप्स, सोने का टुकड़ा तथा 22 हजार रुपए नगद गायब है। कई बार प्रयास करने के बाद भी संबंधित नर्स से शिकायतकर्ता महिला का संपर्क नहीं हो पा रहा है। गंगा ने एक एजेंसी के माध्यम से बबीता को मां की देखभाल करने के बुलाया था। बबीता की शिकायत करने के बाद जब शिकायतकर्ता ने संबंधित एजेंसी से दूसरी महिला को भेजने के लिए कहा तो एजेंसी द्वारा मना कर दिया गया। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *