Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : हनीट्रैप में फंसे पटना के कारोबारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने 20 लाख बरामद किए, जांच जारी

Muzaffarpur (मृत्युंजय) : जिले से हनीट्रैप और रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पटना के एक नामी होटल कारोबारी को फर्जी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। डर के कारण कारोबारी ने 20 लाख रुपये की पहली किस्त भी अपराधियों तक पहुंचा दी। हालांकि मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में यह रकम बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार अपराधियों ने कारोबारी की एडिटेड तस्वीरें बनाकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी। मामले को रफा-दफा करने के नाम पर एक करोड़ रुपये की मांग की गई। बदनामी के डर से कारोबारी ने 20 लाख रुपये अपराधियों के बताए ठिकाने पर पहुंचा दिए। रकम को अहियापुर थाना क्षेत्र के एक मकान में छिपाकर रखा गया था।

रुपये देने के बाद कारोबारी ने गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मकान से रंगदारी के 20 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए।

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि बरामद रकम की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर रही है कि हनीट्रैप का यह जाल कैसे बुना गया। सुरक्षा कारणों से अभी कारोबारी की पहचान उजागर नहीं की गई है।

टाउन सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि कारोबारी को ब्लैकमेल करने में अभिषेक नामक अपराधी और उसके साथी शामिल हैं। कारोबारी से लिखित शिकायत ले ली गई है और अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की टीमें अभिषेक और उसके गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें