Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

कथित तांत्रिक और उसकी पत्नी की संपत्ति कुर्क होगी

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने कथित तांत्रिक मोहम्मद फैजान और उसकी पत्नी जोहा की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। कथित तांत्रिक ने इलाज का झांसा देकर एनआरआई से तीन करोड़ की ठगी की थी। आरोपी दंपति के मुरादाबाद स्थित चार आवासीय प्लॉट कुर्क किए जाएंगे। इससे पहले भी कथित तांत्रिक की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।
मुरादाबाद के रहने वाले कथित तांत्रिक मोहम्मद फैजान ने करीब छह महीने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर एनआरआई संजय शर्मा से तीन करोड़ की ठगी की थी। संजय शर्मा पंजाब के रहने वाले हैं और अमेरिका में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं। वह इलाज कराने के लिए दिल्ली आए थे। इस बीच उनकी मुलाकात कथित तांत्रिक मोहम्मद फैजान से हुई। आरोपी मोहम्मद फैजान और उसके साथियों ने एनआरआई को उनके ग्रेटर नोएडा में एनआरआई सिटी सोसाइटी स्थित फ्लैट में बंधक बनाकर ठगी का शिकार बनाया था। दिल की बीमारी का इलाज करने का झांसा देकर एनआरआई से तीन करोड रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। पुलिस ने इस मामले में कथित तांत्रिक और उसकी पत्नी और साथियों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट की कार्रवाई की थी। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने कथित तांत्रिक फैजान और उसकी पत्नी जोहा की मुरादाबाद स्थित अचल संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। कथित तांत्रिक द्वारा अवैध धन अर्जित कर यह संपत्ति खरीदी गई थी। पुलिस द्वारा जल्द ही पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश पर दंपति की डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *