Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ₹321 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद बुलंदशहर के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने हेलीपैड, सभा स्थल, रास्तों और बैरिकेडिंग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में भाग लेकर करेंगे। इसके बाद वे नुमाइश मैदान पहुंचकर “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे।

वृक्षारोपण के उपरांत मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान अटल आवासीय विद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज और विद्यार्थियों के विज्ञान प्रोजेक्ट्स सहित विभागीय योजनाओं और विकास परियोजनाओं के मॉडलों का निरीक्षण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनपद के प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद भी करेंगे।

शिलान्यास कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र में ₹321.06 करोड़ की लागत से बनने वाली 20 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में ₹44.25 करोड़ की लागत से बनने वाली 7 परियोजनाओं का भी शिलान्यास होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र में ₹183.20 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 24 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित करेंगे। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, सांसद बुलंदशहर एवं गौतमबुद्धनगर डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, समस्त विधायकगण और विधान परिषद सदस्य उपस्थित रहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें