Dadri Road Accident: दादरी में ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, महिला गंभीर घायल

0
3

Dadri Road Accident: दादरी में ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, महिला गंभीर घायल

नोएडा, 16 जुलाई। गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बदायूं निवासी श्याम अपनी परिचित सीमा के साथ बाइक से दिल्ली से बदायूं जा रहे थे। जब वे जीटी रोड स्थित कोट गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्याम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीमा का इलाज जारी है।

मृतक के पिता अमरीश की शिकायत पर ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।