Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

सलारपुर व मूंजखेड़ा के 115 किसानों को मिले भूखंड

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को सात फीसदी आबादी भूखंड के आवंटन की प्रक्रिया तेज कर दी है। बोर्ड बैठक में पारित हुए फैसले के बाद मंगलवार को सलारपुर और मूंजखेड़ा गांव के 115 किसानों को ड्रा के माध्यम से यीडा सिटी के सेक्टर-25 में भूखंड आवंटित किए गए। यमुना प्राधिकरण की तीन माह में 16 गांवों के 4500 किसानों को आबादी भूखंड आवंटित करने की योजना है।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को प्राधिकरण क्षेत्र में सात फीसदी आबादी भूखंड दिए जाने का प्रावधान है। अधिसूचित क्षेत्र के गांवों के किसान पिछले कई सालों से आबादी भूखंड दिए जाने की मांग कर रहे हैं। कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। इस संबंधित प्रस्ताव को प्राधिकरण बोर्ड बैठक में भी लेकर गया था, जिसपर हरी झंड़ी मिलने के बाद प्राधिकरण ने आबादी भूखंडों का आंवटन शुरू कर दिया है। 16 गांवों के किसानों को आबादी भूखंड आवंटित करने के लिए परियोजना, नियोजन विभाग को निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में सलारपुर गांव के 94 और मूंजखेड़ा के 21 भूखंड सहित कुल 115 भूखंड ड्रा के माध्यम से आवंटित किए गए। अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंडों को सेक्टर- 25 के पॉकेट- ए, बी, आई, जे-1 व जे- 3 ब्लॉक आवंटित किया गया है। प्राधिकरण उक्त सेक्टर में नाली, सड़क व सीवर सहित सभी विकास कार्य करा रहा हैं। आबादी भूखंडों के आवंटन को लेकर एक समिति गठित की गई है। मंगलवार को ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार शर्मा, तहसीलदार एवं प्रबंधक नियोजन की उपस्थिति में ड्रा को संपन्न कराया गया था।

इन गांवों के किसानों को आवंटित होंगे आबादी भूखंड

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के रौनीजा, फतेहपुर अट्टा, धनौरी, रुस्तमपुर, उस्मानपुर, चांदपुर, रामपुर, खेरलीभाव, अच्छेजा बुजुर्ग, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, पचोकरा, कादरपुर, निलौनी शाहपुर, जगनपुर- अफजलपुर आदि गांव के 4500 किसानों को आबादी भूखंड आवंटित किए जाने हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *