Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : करणी सेना के जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पिस्टल की बट से सिर फोड़ा, सोने की चेन और ब्रेसलेट लूटे

Saharsa (मृत्युंजय) : करणी सेना के जिला अध्यक्ष एवं नरियार वार्ड संख्या-11 निवासी शानु कुमार उर्फ कुमार सानू पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल शानु कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक लूटपाट की नीयत से उनके घर में घुस आए और विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। उनका दावा है कि हमलावरों ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाजरत शानु कुमार ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ युवक जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावर उनके गले से सोने की चेन और हाथ में पहना ब्रेसलेट भी छीनकर ले गए।

पीड़ित के अनुसार जान बचाने के लिए जब वह घर से बाहर भागे तो हमलावरों ने उनका पीछा किया और दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान पिस्टल की बट से उनके सिर पर कई वार किए गए, जिससे उनका सिर फट गया। किसी तरह वह मौके से बचकर निकले और अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

शानु कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावरों में विशाल, गौरव, ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ ज्ञानू और निर्भय कुमार शामिल थे। उनके साथ कई अन्य युवक भी थे, जिन्हें वह पहचान नहीं सके। उन्होंने कहा कि आरोपियों से उनकी पहले कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या विवाद नहीं था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें