
Patna (मृत्युंजय) : बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि बिहार की बेटियां बेटों से आगे निकल गई हैं।
आज कुम्हरार स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में आयोजित मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘पढ़ेंगी बेटियां, तो बढ़ेंगी बेटियां’ का नारा हर रिजल्ट में सच साबित हो रहा है। बेटियां बेटों से आगे हैं, पीछे नहीं और यह शुभ संदेश है। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब बेटियां भी समान रूप से सम्मान, विद्या और नौकरी पाएं।
उन्होंने कहा कि बिहार में भारतीय ज्ञान परंपरा पुनर्स्थापित हो, साथ ही वैश्विक मंच पर जाकर बच्चे बिहार को गौरवान्वित करें, यही सरकार का प्रयास है।





