Medical Device Industry: मेडिकल डिवाइस उद्योग को 10 करोड़ रुपये तक की सहायता देगी सरकार

Medical Device Industry: मेडिकल डिवाइस उद्योग को 10 करोड़ रुपये तक की सहायता देगी सरकार
देश में मेडिकल डिवाइस निर्माण को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने मेडिकल डिवाइस उद्योग के लिए नई सहायता योजना शुरू की है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग ने स्कीम फॉर स्ट्रेंथनिंग ऑफ मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (एसएमडीआई) के तहत पात्र कंपनियों और संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
योजना के तहत मेडिकल डिवाइस, उनके प्रमुख पुर्जों और कच्चे माल के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये तक की एकमुश्त पूंजी सब्सिडी दी जाएगी। वहीं क्लिनिकल ट्रायल, परफॉर्मेंस मूल्यांकन, पोस्ट मार्केट फॉलो-अप और पशु अध्ययन जैसी गतिविधियों के लिए 5 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इच्छुक कंपनियां और संस्थान 23 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य भारत को मेडिकल डिवाइस निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करना है।





