Digital Health: नड्डा ने लॉन्च किए 5 नए डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Digital Health: नड्डा ने लॉन्च किए 5 नए डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

देश की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को पांच नए डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। इनमें आरोग्य सेतु 2.0, आयुष्मान सारथी, यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस (यूएचआई), ई-सुश्रुत@क्लीनिक और ड्रग रजिस्ट्री शामिल हैं।

सरकार के अनुसार इन प्लेटफॉर्म का उद्देश्य मरीजों, डॉक्टरों, अस्पतालों और दवा व्यवस्था को एकीकृत डिजिटल नेटवर्क से जोड़ना है। आरोग्य सेतु 2.0 नागरिकों के लिए पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड के रूप में काम करेगा, जबकि आयुष्मान सारथी के जरिए लाभार्थी व्हाट्सऐप पर ही आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

यूएचआई अलग-अलग डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म को जोड़कर मरीजों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित करेगा। वहीं ई-सुश्रुत@क्लीनिक छोटे क्लीनिकों को डिजिटल हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम उपलब्ध कराएगा। ड्रग रजिस्ट्री देशभर में दवाओं से जुड़ी जानकारी को मानकीकृत कर पारदर्शिता और भरोसा बढ़ाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img