AVC Volleyball Cup: भारत ने पहली बार जीता कांस्य पदक, विश्व रैंकिंग में 18 स्थान की छलांग

AVC Volleyball Cup: भारत ने पहली बार जीता कांस्य पदक, विश्व रैंकिंग में 18 स्थान की छलांग

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एवीसी वॉलीबॉल कप 2026 में पहली बार कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। घरेलू सरजमीं पर खेले गए इस टूर्नामेंट में भारत ने तीसरे स्थान के मुकाबले में बहरीन को 3-1 से हराकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस सफलता पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को सम्मानित किया।

खेल मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय वॉलीबॉल के लिए नई शुरुआत है और सरकार खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव सहयोग देती रहेगी। इस जीत के साथ भारत की एफआईवीबी विश्व रैंकिंग में भी बड़ा सुधार हुआ है और टीम 60वें स्थान से सीधे 42वें स्थान पर पहुंच गई है।

भारतीय टीम के कप्तान जेरोम विनिथ चार्ल्स ने इस ऐतिहासिक पदक को देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि दर्शकों के उत्साह और सरकार के समर्थन ने टीम को नई ऊर्जा दी और इसी का परिणाम यह शानदार सफलता है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img