Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Greater Noida News: सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान तेज, 11 जुलाई तक चलेगा अभियान

Greater Noida News: सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान तेज, 11 जुलाई तक चलेगा अभियान

ग्रेटर नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण और सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए प्राधिकरण ने विशेष संयुक्त सफाई अभियान तेज कर दिया है। अभियान के दूसरे दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में सेक्टर-10 स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट से आयरिश सोसाइटी तक तथा हनुमान मंदिर चौक के आसपास की प्रमुख सड़कों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार इस विशेष अभियान में स्वास्थ्य विभाग, परियोजना विभाग, उद्यान विभाग और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) संयुक्त रूप से कार्य कर रही है। सड़कों की धूल हटाने के साथ-साथ किनारों की सफाई और नियमित निगरानी भी की जा रही है, ताकि धूल दोबारा न जमे।

वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश गौतम ने बताया कि यह विशेष अभियान 11 जुलाई तक लगातार चलेगा। पहले चरण में ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट की कुल 37 प्रमुख सड़कों को धूल मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जारी निर्देशों के बाद प्राधिकरण ने इस अभियान को प्राथमिकता दी है। अधिकारियों का कहना है कि जहां भी सड़क किनारे धूल उड़ती हुई मिलेगी, वहां विशेष सफाई और मशीनों के माध्यम से धूल नियंत्रण की कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के पहले दिन एपेक्स कोर्ट सोसाइटी से एस्टेक सोसाइटी, एलिट एक्स ग्रुप से सिक्का ग्रीन सहित कई प्रमुख मार्गों की सफाई की गई थी। दूसरे चरण में भी लगातार विभिन्न सेक्टरों और आंतरिक सड़कों पर सफाई कार्य जारी रहेगा।

पहले चरण में जिन प्रमुख मार्गों को शामिल किया गया है उनमें एपेक्स कोर्ट से एसकेए ग्रीन, सीवीटेक सोसाइटी से एल्डिको सोसाइटी, जीएनआईडीए फ्लैट से आयरिश प्लैटिनम, इकोटेक-12 की आंतरिक सड़कें, सेक्टर-2, सेक्टर-16 और सेक्टर-36 की सड़कें, हनुमान मंदिर से हिंडन ब्रिज, नॉलेज पार्क-5, गोल्फ कोर्ट रोटरी से डीपीएस रोटरी, 130 मीटर रोड, सूरजपुर एंट्री पॉइंट से कासना टी-पॉइंट, जीटा-1, डीएमआईसी से डाढ़ा गोलचक्कर और दादरी रेलवे लाइन से कुलेसरा तक के मार्ग शामिल हैं।

प्राधिकरण का उद्देश्य मानसून और गर्मी के मौसम में धूल प्रदूषण को कम कर नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने लोगों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें