Uttar Pradesh : हापुड़ में हथियारों के बल पर पांच गार्डों को बंधक बनाकर हमला, अरबों की जमीन पर कब्जे का प्रयास

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना देहात के पास शनिवार सुबह करीब 40 से 50 युवकों पर हथियारों के बल पर पांच गार्डों को बंधक बनाकर हमला करने और जमीन पर अवैध कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक गार्डों को कार में डालकर कहीं ले गए और दूर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। अनुबंध जमीन स्वामी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है और इसकी कीमत अरबों रुपये बताई जा रही है।

दिल्ली के गांव रोरपुर निवासी जयपाल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी थाना देहात के पास एसबीएम ओरमा वर्ल्ड के नाम पर जमीन है। इस जमीन पर उनका एक ऑफिस बना है जिसमें पांच गार्ड रहते हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गार्ड सुरेंद्र कुमार का उनके पास फोन आया। गार्ड ने बताया कि 40 से 50 लोग दीवार फांदकर ऑफिस में घुस आए और सभी को बंधक बना लिया। आरोप है कि लोगों ने हथियारों के बल पर मारपीट की और ऑफिस पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इतना ही नहीं आरोपी कैमरे की डीवीआर ले गए और गार्डों को बंधक बनाकर कारों में डालकर सुनसान स्थान पर ले गए। बाद में उन्हें वहीं फेंककर फरार हो गए। आरोपियों की एक कार उनकी जमीन पर ही खड़ी है। जयपाल सिंह ने बताया कि इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम इला प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस जमीन का विवाद दिल्ली स्थित न्यायालय में चल रहा है। मामले की जांच एडीएम और एएसपी कर रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img