उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत, पत्नी और पांच वर्षीय बेटा गंभीर

Hapur : थाना क्षेत्र क्षेत्र के ट्याला अंडरपास के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और सात वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी और पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग पौने छह बजे गाजियाबाद के बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली 35 वर्ष अपनी पत्नी शालू 30 वर्ष और बेटों वरुण 7 वर्ष तथा प्रियांश 5 वर्ष के साथ बाइक से जा रहे थे। ट्याला अंडरपास के पास ततारपुर मार्ग पर उनकी बाइक की एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार भी इन वाहनों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 7 वर्षीय वरुण को मृत घोषित कर दिया। विनोद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घायल शालू और प्रियांश का पांची गांव स्थित एक मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता और पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button