Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंगAyodhya : दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारYamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगा

Rafale Fighter Jets India: राफेल विमानों को लेकर पाकिस्तान का भ्रामक दावा, PIB ने किया फैक्ट चेक

Rafale Fighter Jets India: राफेल विमानों को लेकर पाकिस्तान का भ्रामक दावा, PIB ने किया फैक्ट चेक

नई दिल्ली, 25 जून : भारत के राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे एक वीडियो और दावों को सरकार ने पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। Press Information Bureau की फैक्ट चेक इकाई ने स्पष्ट किया है कि यह सामग्री एआई आधारित डीपफेक तकनीक से तैयार की गई है और इसका उद्देश्य लोगों को गुमराह करना है।

पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स, जिन्हें पाकिस्तान से जुड़े प्रोपेगेंडा नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, यह दावा कर रहे हैं कि भारतीय वायुसेना के पास 36 राफेल विमानों में से केवल 32 ही मौजूद हैं। जांच में यह दावा पूरी तरह गलत पाया गया है।

सरकारी जांच में यह स्पष्ट किया गया है कि वायरल वीडियो वास्तविक नहीं है और इसे जानबूझकर दुष्प्रचार फैलाने के लिए तैयार किया गया है। यह भी कहा गया है कि ऐसी सामग्री का उद्देश्य भारत की रक्षा क्षमताओं को लेकर भ्रम फैलाना है।

पीआईबी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध, भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और उसे बिना सत्यापन के आगे साझा न करें।

फैक्ट चेक इकाई ने यह भी बताया कि लोग किसी भी संदिग्ध सरकारी या रक्षा संबंधी दावे को सीधे पीआईबी फैक्ट चेक टीम को भेज सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर +91 8799711259 और ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है।

सरकार का कहना है कि डिजिटल युग में डीपफेक और एआई जनित गलत सूचनाएं एक बड़ी चुनौती बन चुकी हैं, इसलिए नागरिकों की जागरूकता ही ऐसे दुष्प्रचार को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें