Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Public Transport: नोएडा में चलेंगी 110 नई ई-बसें, एयरपोर्ट तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी

Public Transport: नोएडा में चलेंगी 110 नई ई-बसें, एयरपोर्ट तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी

नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही 110 नई ई-बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। इन बसों के संचालन के बाद जिले में चलने वाली ई-बसों की संख्या बढ़कर 210 हो जाएगी। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

फिलहाल नोएडा में 100 ई-बसों का संचालन सेक्टर-90 स्थित एनएमआरसी डिपो से किया जा रहा है। वहीं, नई 110 ई-बसों का संचालन सेक्टर-82 स्थित सिटी बस टर्मिनल से किया जाएगा। इन बसों के संचालन की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग की ओर से संभाली जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण के जीएम सिविल एसपी सिंह ने बताया कि नगर विकास विभाग ने नई ई-बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। बसों के संचालन के लिए विभाग ने नोएडा प्राधिकरण से स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद प्राधिकरण ने सेक्टर-82 स्थित बस टर्मिनल को संचालन केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया है।

अधिकारियों के अनुसार, उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में नई ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे शहर में सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को विस्तार मिलेगा और यात्रियों को आने-जाने के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

नई बसों के रूट तय करेगा यूपीएसआरटीसी

नई ई-बसें किन-किन मार्गों पर चलाई जाएंगी, इसका अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) जल्द ही इन बसों के रूट तय करेगा। रूट निर्धारण के बाद बसों को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों से जोड़ने की योजना बनाई जाएगी।

एयरपोर्ट तक मिलेगी बेहतर सुविधा

अधिकारियों के मुताबिक, सभी नई बसें 12 मीटर लंबी वातानुकूलित (एसी) ई-बसें होंगी। इनका संचालन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ते हुए एयरपोर्ट तक किया जाएगा।

नई ई-बसों के शुरू होने से यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी। साथ ही प्रदूषण में कमी लाने और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

जिले में वर्तमान में 100 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। 110 नई ई-बसों को मंजूरी मिल चुकी है। इनके शुरू होने के बाद कुल संख्या 210 हो जाएगी। सभी बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस एसी ई-बसें होंगी, जिससे यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक और सुरक्षित हो सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें