Crime Action: नोएडा में 16 लाख रुपये का गांजा पकड़ा, बंगाल से ट्रेन के जरिए लाते थे खेप

Crime Action: नोएडा में 16 लाख रुपये का गांजा पकड़ा, बंगाल से ट्रेन के जरिए लाते थे खेप

नोएडा की थाना फेज-1 पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पश्चिम बंगाल से गांजे की खेप ट्रेन के जरिए नोएडा और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने के लिए लाते थे। पुलिस ने गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को सेक्टर-8 स्थित नर्सरी गेट के पास से गिरफ्तार किया।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी और टिंकू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

ट्रेन की अलग-अलग बोगियों में छिपाते थे पैकेट

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से गांजा छोटे-छोटे पैकेट में पैक कर ट्रेन के माध्यम से दिल्ली लाते थे। पुलिस की नजर से बचने के लिए आरोपी गांजे के पैकेट ट्रेन की अलग-अलग बोगियों में रख देते थे, ताकि एक साथ बड़ी मात्रा में माल पकड़े जाने का खतरा कम हो सके।

दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपी सभी पैकेटों को एक जगह इकट्ठा कर बड़ी बोरियों में भर लेते थे। इसके बाद मुख्य रेलवे स्टेशन पर उतरने के बजाय आसपास के छोटे स्टेशनों का इस्तेमाल करते थे, जिससे पुलिस की निगरानी से बच सकें।

ऑटो और ई-रिक्शा से नोएडा पहुंचाते थे खेप

आरोपियों ने बताया कि दिल्ली से गांजे की खेप को किराए के ऑटो और ई-रिक्शा के जरिए नोएडा लाया जाता था। इसके बाद इसे छोटे विक्रेताओं तक पहुंचाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल थे और इससे मोटा मुनाफा कमा रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना फेज-1 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

स्टूडेंट और पीजी में रहने वाले थे निशाने पर

जांच में सामने आया है कि आरोपी मांग के अनुसार पश्चिम बंगाल से गांजा मंगवाते थे। नोएडा में अपनी सप्लाई चेन के जरिए इसे आगे पहुंचाया जाता था। पुलिस के अनुसार, पीजी और हॉस्टल के आसपास रहने वाले छात्र भी इनके ग्राहक थे।

फिलहाल पुलिस लोकल सप्लायरों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी के पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img