Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में चलती कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया, बड़ा हादसा टला

Hapur : हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम पिलखुवा क्षेत्र में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। सरस्वती कॉलेज के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा निवासी शिवम कार से नोएडा से हापुड़ आ रहे थे। पिलखुवा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा, जो कुछ ही देर में आग की लपटों में बदल गया। चालक शिवम ने स्थिति भांपते हुए तुरंत कार रोकी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझा दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कार में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें