उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में बाजार में महिलाओं के बीच डांस करने वाले रीलबाज पर पुलिस की कार्रवाई, कान पकड़कर मांगी माफी

Hapur : जिले में ‘तेरी आंख्या का यो काजल, मने करे से कोई घायल…’ गाने पर भरे बाजार महिलाओं और लोगों के बीच ठुमके लगाने वाले एक रीलबाज का बाबूगढ़ थाना पुलिस ने बेहतर इलाज किया। पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी लंगड़ाकर हाथ जोड़कर ऐसा दोबारा न करने की बात कहता हुआ नजर आया।

सोमवार को एक युवक का बाजार में डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक आती-जाती महिलाओं के बीच डांस कर रहा था। इस दौरान युवक का हाथ महिलाओं को भी लग रहा था, जिससे महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही थीं।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी की पहचान बनखंडा निवासी शिवा के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की ओर से जारी वीडियो में आरोपी लड़खड़ाते हुए हाथ जोड़कर ऐसा दोबारा न करने की बात कह रहा है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button