राज्यबिहारराज्य

Bihar : सीवान में भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने की मांग, कैंडल मार्च निकालकर सीबीआई जांच की उठी आवाज

Bihar (मृत्युंजय) : भरत तिवारी के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग अब सीवान में भी गूंज उठी है। डीएवी कॉलेज मोड़ से जेपी चौक तक निकले कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और भरत तिवारी की मौत की सीबीआई जांच की मांग को बुलंद किया। हाथों में मोमबत्तियां, बैनर और पोस्टर लिए लोगों ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की मौत का नहीं, बल्कि व्यवस्था पर उठते सवालों का मामला है। इसी वजह से लोग सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

कैंडल मार्च के दौरान माहौल पूरी तरह भावुक नजर आया। लोगों ने “सीबीआई जांच हो”, “दोषियों को सजा दो” और “शहीद का दर्जा दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मार्च में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। लोगों ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और पारदर्शिता के लिए है।

Related Articles

Back to top button