Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

किसानों और पुलिस के बीच हुई नोक झोंक, दनकौर रेलवे स्टेशन ट्रैक पर रेल रोकने की थी तैयारी

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा।भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत संगठन के किसानों का रविवार को सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको आंदोलन था। पहले किसान दनकौर बस अड्डे के एकत्रित हुए और पंचायत कर रणनीति तैयार की। इसके बाद जिलाध्यक्ष श्यामवीर नागर के नेतृत्व में दनकौर रेलवे स्टेशन ट्रैक पर रेल रोकने के लिए निकल पड़े।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने किसान इंटर कॉलेज के पास दनकौर सिकंदराबाद रोड़ पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी। जब किसान वहां पहुंचे तो पुलिस ने वहीं रोक दिया और आगे जाने से साफ मना कर दिया। किसानों ने कुछ देर पुलिस से बहस भी की, लेकिन पुलिस ने किसानों को आगे नही जाने दिया। इस दौरान किसान और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई। किसान नेता बॉबी नागर ने बताया कि किसानों ने कृषि कानून बिल व न्यूनतम समर्थन मूल्य आदि मांगो को लेकर सयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले पंजाब, हरियाणा व प्रदेश आदि के किसानों ने 13 माह तक आंदोलन किया था।सरकार ने किसानों के विरोध को देखकर बिल वापस कर लिए। लेकिन अन्य मांगों को जस का तस रखकर समय मांगा था। इसके बाद अभी तक एमएसपी पर गारंटी कानून नही बनाया गया है। देशभर का किसान समस्याओं से परेशान है। किसानों ने फिर से सरकार के विरोध में बिगुल बजाया है। सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। इसलिए रेल रोकने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उनको जबरन तरीके से रोक दिया गया है लेकिन वह आगे भी अपनी समस्याओं को लेकर इसी तरह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं को लेकर काफी परेशान है लेकिन संबंधित विभाग और शासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता है। जिसको लेकर किसानों में काफी रोष भी देखने को मिल रहा है। इस दौरान धीरज नागर और देवेंद्र शर्मा समेत कई किसान मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *