Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ पुलिस ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 50 ग्राम चरस और नकदी बरामद

Hapur : जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने चरस की तस्करी और बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम चरस और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद नकदी को मादक पदार्थ की बिक्री से अर्जित रकम माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि 16 जून की शाम पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर रोड स्थित ओम बिल्डिंग मेटेरियल के निकट एक युवक चरस बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव टियाला निवासी जितेंद्र उर्फ टिम्मल को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 50 ग्राम चरस और सात सौ रुपये बरामद हुए।

पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। यह पता किया जा रहा है कि आरोपी चरस कहां से लाता था और किन लोगों को आपूर्ति करता था। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें