Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत का कल देहरा में लगेगा हिमाचल का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप: अनुराग ठाकुर

9 मार्च 2024, हिमाचल प्रदेश:

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर कल देहरा के रामलीला ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन करने जा रहे हैं। आज श्री अनुराग ठाकुर ने चिंतपूर्णी व हरोली विधानसभा में नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त कैम्पेन के अन्तर्गत बाइक रैली की कर 2000 हेलमेट बाँटे व गगरेट विधानसभा के ब्रह्मपुर ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गगरेट विधानसभा में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में शामिल हुए जहां उन्होंने बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बीएलए के साथ संवाद कर आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कैंप के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया, ” मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोग स्वस्थ रहें इसके लिए मैं सदा प्रयासरत रहा हूं। हमने क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु 2018 में अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की थी। शुरू में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के साथ शुरू किया गया यह कार्यक्रम आज 32 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के साथ वृहद रूप ले चुका है। अब तक हमारे अस्पताल मोबाइल मेडिकल यूनिट्स 8 लाख किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर 6400 से अधिक गांवों में लगभग 10 लाख लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दे चुके हैं। इससे लोगों के लगभग 40 करोड़ रुपए बचे हैं। 10 लाख लाभार्थी होने के अवसर पर कल यानी 10 मार्च को सुबह 9:00 बजे सुबह 9 बजे से रामलीला ग्राउंड, देहरा में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत हिमाचल के सबसे बड़े निःशुल्क मेडिकल कैम्प का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। कैंप में लोगों के इलाज हेतु हमने 50 से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम बुलाई है। हृदय रोग, किडनी रोग, कैंसर, हड्डी से जुड़ी बीमारियां, जच्चा बच्चा की जांच, कमजोर आंखों का इलाज, कान, नाक और गले की जांच या फिर दांतों की दिक्कत, सभी का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसके लिए हमने कल मुफ्त खून जांच और मुफ्त दवाइयां की भी व्यवस्था की है। इसके साथ ही आंख जांच करने के पश्चात जरूरतमंद लोगों को हम मुफ्त चश्मा भी देंगे।”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे बताया, “प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट एक अनुभवी टीम से सुसज्जित है जिसमें डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन और एमएमयू पायलट होता है जो विभिन्न तरीके के 40 मेडिकल टेस्ट करने में सक्षम हैं जिसमे KFT, LFT, Lipid Profile, Creatinine, Uric Acid, BUN, Sugar, Glucose, इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी जाती हैं।”

अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिए जाने की जानकारी देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने बताया, “इस अभियान से सबसे ज्यादा लाभान्वित होने वाली हमारी महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक हैं। Asptal की 65% लाभार्थी महिलाएं हैं। Asptal ने महिलाओं के लिए रोजगार के नए साधन भी मुहैया कराये हैं। आज इसके 50% कर्मचारी महिला कर्मचारी हैं।”

अस्पताल सेवा के अंतर्गत अभी तक आयोजित कराए गए मेगा आई कैंप्स की जानकारी देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने बताया, “अब तक हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में चार मेगा आई कैंप लगाए जा चुके हैं। 100 से ज्यादा डॉक्टरों की देखरेख में 18,500 ओपीडी और लगभग 12,500 निशुल्क चश्में बनवा कर दिए जा चुके हैं।”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है, मगर ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ युवा साथी नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य तो ख़राब कर ही रहे हैं, देश के विकास में भी अपना कोई योगदान नहीं दे पा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने का अहवान किया है ताकि वो विकसित भारत निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आज मैंने नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त कैम्पेन की शुरुआत की है ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक किया जा सके। जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता बाइक रैली चिंतपूर्णी व हरोली विधानसभा में निकाली गई जो युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। बाइक रैली में युवा मोर्चा के सदस्य और स्थानीय युवा मौजूद रहे व युवाओं की सुरक्षा को देखते हुए इस रैली में 2000 हेलमेट युवाओं को वितरित किए गए”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *