Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

व्यापार में घाटा होने से परेशान युवक ने जान दी

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। सेक्टर-41 के जी ब्लॉक निवासी 22 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने जीवन से परेशान होने की बात लिखी है। इसमें उसने किसी को आत्महत्या का जिम्मेदार नहीं बताया है। युवक ने आत्महत्या के लिए परिवार से माफी भी मांगी है। लोगों का कहना है कि युवक ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता था। इसमें घाटा होने के बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।
सेक्टर-39 थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-41 निवासी पलक राज श्रीवास्तव अपने दोस्त के साथ किराये के कमरे पर रहता था। शुक्रवार रात को उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय दोस्त कमरे से बाहर था। मौत के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवक ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता था। उसमें उसे लाखों रुपये का घाटा हो गया था। युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *