Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Census 2027 India: नोएडा में जनगणना-2027 कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, दो कर्मचारी निलंबित और पांच संविदाकर्मियों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू

Census 2027 India: नोएडा में जनगणना-2027 कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, दो कर्मचारी निलंबित और पांच संविदाकर्मियों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू

नोएडा प्राधिकरण ने जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कार्य की धीमी प्रगति और कर्मचारियों की उदासीनता को देखते हुए दो नियमित कर्मचारियों को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि पांच संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा दी गई है।

प्राधिकरण के अनुसार जनगणना-2027 का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है, लेकिन लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं हो पा रहा है। कुल 2284 एचएलबी में से 1172 एचएलबी पर कार्य जारी है, जबकि केवल 16 एचएलबी का काम पूरा हुआ है। वहीं 1096 एचएलबी पर अब तक काम शुरू ही नहीं हो पाया है, जिससे परियोजना की प्रगति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब तक केवल 52 प्रतिशत एचएलबी ही लाइव हो सके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में कई कर्मचारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं और कुछ द्वारा ड्यूटी बदलवाने या कटवाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए सख्त कदम उठाते हुए दो कर्मचारियों श्वेता तलवार और पिंकी मावी को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसके अलावा संविदा पर कार्यरत नीरज, ईश्वर तोमर, महबूब अली, राजेश शर्मा और धर्मेंद्र सिंह की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में लापरवाही करने वाले अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन विभागों के कर्मचारी अब तक कार्य शुरू नहीं कर पाए हैं, उनके संबंधित विभागों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।

इसके साथ ही जनगणना अधिनियम-1948 की धारा-5 और धारा-11 के तहत संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे कार्य में अनुशासन और तेजी लाई जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें