LHMC Principal: एलएचएमसी को मिली नई नेतृत्व टीम, डॉ. सुजाता बनीं प्रिंसिपल और डॉ. विक्रम दत्ता बने मेडिकल सुपरिटेंडेंट

LHMC Principal: एलएचएमसी को मिली नई नेतृत्व टीम, डॉ. सुजाता बनीं प्रिंसिपल और डॉ. विक्रम दत्ता बने मेडिकल सुपरिटेंडेंट
नई दिल्ली स्थित Lady Hardinge Medical College और उससे संबद्ध Kalawati Saran Children’s Hospital में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहम प्रशासनिक नियुक्तियां की हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सुजाता गौतम को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का नया प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. विक्रम दत्ता को कलावती सरन बाल चिकित्सालय का मेडिकल सुपरिटेंडेंट बनाया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
मंत्रालय के आदेश के मुताबिक डॉ. सुजाता गौतम वर्तमान में डायरेक्टर प्रोफेसर (फिजियोलॉजी) के पद पर कार्यरत हैं। अब वह निवर्तमान प्रिंसिपल डॉ. अंजू सेठ का स्थान लेंगी। आदेश में कहा गया है कि डॉ. सुजाता गौतम 62 वर्ष की आयु पूरी होने अथवा अगले आदेश तक इस पद पर बनी रहेंगी।

वहीं डायरेक्टर प्रोफेसर (नियोनेटोलॉजी) डॉ. विक्रम दत्ता को कलावती सरन बाल चिकित्सालय का मेडिकल सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर डॉ. हरीश पेमड़े का स्थान लेंगे। इन नियुक्तियों के साथ एलएचएमसी और संबद्ध अस्पतालों की नई नेतृत्व टीम पूरी हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने, चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने और मेडिकल रिसर्च को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन नियुक्तियों से एलएचएमसी और संबद्ध अस्पतालों की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। साथ ही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा, जिससे मरीजों और मेडिकल छात्रों दोनों को लाभ मिलेगा।





