Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida:  नोएडा में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक पहुंच होगी आसान, 60 मीटर चौड़ी पेरिफेरल सड़क का 50% काम पूरा

Noida NCR News in Hindi

Greater Noida:  नोएडा में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक पहुंच होगी आसान, 60 मीटर चौड़ी पेरिफेरल सड़क का 50% काम पूरा

ग्रेटर नोएडा में विकसित किए जा रहे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक हब तक लोगों की पहुंच को आसान बनाने के लिए प्राधिकरण तेजी से सड़क निर्माण कार्य करा रहा है। बोड़ाकी क्षेत्र के पास बन रही 60 मीटर चौड़ी पेरिफेरल सड़क का लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों का दावा है कि अगले एक साल के भीतर इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

परियोजना विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह पेरिफेरल सड़क मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब को 105 मीटर और 130 मीटर चौड़ी मुख्य सड़कों से सीधे जोड़ेगी। यह परियोजना दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है। इसके तहत मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब को पल्ला गांव में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के जरिए 105 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ा जा रहा है।

करीब दो किलोमीटर से अधिक लंबी इस पेरिफेरल सड़क का निर्माण दो हिस्सों में किया जा रहा है। पहला हिस्सा पल्ला रेलवे ओवरब्रिज से थापखेड़ा गोलचक्कर तक और दूसरा हिस्सा थापखेड़ा से आगे 105 मीटर चौड़ी सड़क को जुनपत गांव के पास जोड़ने तक बनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जुनपत और थापखेड़ा के बीच 846 मीटर लंबी सड़क का आधा काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक Sunny Yadav ने बताया कि भविष्य में यह क्षेत्र दादरी जीटी रोड और Noida International Airport से सीधे जुड़ जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

अधिकारियों के मुताबिक 105 मीटर और 130 मीटर चौड़ी सड़कें प्राधिकरण कार्यालय के पास जैतपुर-वैशपुर गोलचक्कर पर आपस में जुड़ती हैं। फिलहाल 130 मीटर चौड़ी सड़क चार मूर्ति चौक से सिरसा गोलचक्कर तक बनी हुई है। आने वाले समय में इसका विस्तार यमुना प्राधिकरण क्षेत्र तक किया जाएगा।

इस नई पेरिफेरल सड़क के बनने से पल्ला, थापखेड़ा और जुनपत सहित आसपास के गांवों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों को बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्र का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।

बताया जा रहा है कि मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब को बोड़ाकी गांव के पास करीब 358 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। योजना के तहत बोड़ाकी रेलवे स्टेशन का विस्तार कर उसे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के विकल्प के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार यहां 13 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल की दिशा में जाने वाली 70 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना A K Singh ने कहा कि डीएमआईसी के अंतर्गत विकसित किए जा रहे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक हब को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद लोगों के लिए सेक्टरों और एयरपोर्ट तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें