Noida: नोएडा में दिनदहाड़े अधिवक्ता से लूट, बाइक सवार बदमाश 30 ग्राम सोने की चेन झपटकर फरार

Noida: नोएडा में दिनदहाड़े अधिवक्ता से लूट, बाइक सवार बदमाश 30 ग्राम सोने की चेन झपटकर फरार

नोएडा में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक अधिवक्ता को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-61 स्थित शताब्दी विहार निवासी हिमांशु शनिवार सुबह किसी काम से सेक्टर 74-75 चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने अचानक उनके गले में पड़ी करीब 30 ग्राम की सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

चेन लूटने के बाद आरोपी बाइक से तेजी से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश वारदात के तुरंत बाद थाना क्षेत्र की ओर मुड़ते हुए भाग निकले। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार झपटमारी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img