Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Greater Noida: नोएडा एयरपोर्ट से पहले ग्रेटर नोएडा में तेज हुआ बस-वे प्रोजेक्ट, 15 इलेक्ट्रिक बसें जल्द दौड़ेंगी

Greater Noida: नोएडा एयरपोर्ट से पहले ग्रेटर नोएडा में तेज हुआ बस-वे प्रोजेक्ट, 15 इलेक्ट्रिक बसें जल्द दौड़ेंगी

Noida International Airport से अगले महीने उड़ानें शुरू होने की तैयारी के बीच ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने का काम तेज कर दिया गया है। शहर में जल्द ही 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बस-वे परियोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। 130 मीटर चौड़ी सड़क के शेष हिस्से के साथ हेरिटेज से विप्रो गोलचक्कर तक बस-वे को विकसित और सुंदर बनाने के लिए निविदा जारी कर दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए पहले चरण में चार प्रमुख रूट तय किए गए हैं। सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क के पास चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किया जा चुका है। सिटी पार्क को इन बसों के प्रमुख स्टॉप में शामिल किया गया है। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर बने बस शेल्टरों के सौंदर्यीकरण की तैयारी भी शुरू हो गई है। लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण कई बस शेल्टर जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं।

परियोजना विभाग के अधिकारियों के अनुसार नोएडा एयरपोर्ट के संचालन के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सैनी गोलचक्कर से तोशा कट तक लगभग 5700 मीटर लंबे बस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के तहत पैदल यात्रियों के लिए पाथ-वे भी बनाया जाएगा। प्राधिकरण इस परियोजना पर करीब 25.20 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

योजना के तहत 130 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर अलग से बस-वे बनाया जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान में पहले से जगह आरक्षित की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना का अधिकांश काम पूरा हो चुका है और इस वर्ष के भीतर इसे पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना A K Singh ने बताया कि बस-वे बनने के बाद मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। एयरपोर्ट के लिए चलने वाली बसों का संचालन भी सुचारू तरीके से हो सकेगा। जहां-जहां बस-वे के लिए जमीन आरक्षित है, वहां निर्माण कार्य किया जाएगा।

ई-बसों के लिए तय किए गए प्रमुख रूटों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-1 और 2 से चार मूर्ति चौक, 130 मीटर सड़क, प्राधिकरण गोलचक्कर, सिटी पार्क, अल्फा कमर्शियल बेल्ट, परी चौक और यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक का मार्ग शामिल है।

दूसरा रूट गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी से चार मूर्ति, बिसरख, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, एलजी चौक, जगत फार्म, परी चौक, यथार्थ अस्पताल, Gautam Buddha University और एयरपोर्ट तक जाएगा।

तीसरा मार्ग छपरौला फ्लाईओवर से 130 मीटर सड़क और विश्वविद्यालय क्षेत्र से होते हुए एयरपोर्ट तक जोड़ा जाएगा। चौथा रूट मकौड़ा गोलचक्कर, बीटा सेक्टर, शारदा विश्वविद्यालय, India Expo Mart और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए एयरपोर्ट तक पहुंचेगा।

प्राधिकरण का मानना है कि बस-वे और ई-बस सेवा शुरू होने से लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। इससे शहर में ट्रैफिक प्रबंधन भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें