Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida School: गर्मी की छुट्टियों में स्कूल बंद, प्रिंसिपल बने चौकीदार

Noida School: गर्मी की छुट्टियों में स्कूल बंद, प्रिंसिपल बने चौकीदार

नोएडा। गर्मी की छुट्टियों के दौरान सरकारी स्कूलों में लगे स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर, लैपटॉप और अन्य आईसीटी उपकरणों की सुरक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के बाद शिक्षकों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि अवकाश के समय भी प्रधानाध्यापकों को चौकीदार जैसी जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर कहा है कि विद्यालयों में विभाग, सीएसआर, एनजीओ और अन्य योजनाओं के तहत उपलब्ध कराए गए स्मार्ट टीवी, स्मार्ट क्लासरूम सेट, इन्वर्टर, बैटरी, प्रोजेक्टर, लैपटॉप, डेस्कटॉप, माउस, एक्सटेंशन बोर्ड और स्पीकर जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जिले के बेसिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान स्कूलों में नियमित गतिविधियां बंद रहेंगी, लेकिन स्कूल परिसरों और उपकरणों की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापकों पर ही रहेगी।

बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि इस तरह के निर्देश हर साल जारी किए जाते हैं। विद्यालयों में करोड़ों रुपये के संसाधन मौजूद हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी कमरों में मजबूत ताले लगाए जाएं और स्कूल परिसर में लगे पौधों की नियमित देखभाल भी होती रहे।

वहीं कुछ शिक्षकों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान भी स्कूल की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलने से प्रधानाध्यापकों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है और उन्हें चौकीदार जैसी भूमिका निभानी पड़ रही है। हालांकि विभाग का कहना है कि स्कूल परिसरों और सरकारी संसाधनों की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था आवश्यक है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें