Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Greater Noida: सदर तहसील परिसर का तालाब बनेगा मॉडल, सौंदर्यीकरण के साथ मिलेगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Greater Noida: सदर तहसील परिसर का तालाब बनेगा मॉडल, सौंदर्यीकरण के साथ मिलेगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्रेटर नोएडा की सदर तहसील परिसर में स्थित तालाब को अब मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रशासन की योजना है कि तालाब का सौंदर्यीकरण कर उसे पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन का उदाहरण बनाया जाए। तालाब के किनारे हरियाली विकसित की जाएगी और लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।

डाढ़ा गांव के पास स्थित सदर तहसील परिसर में करीब 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह तालाब बना हुआ है। कुछ वर्ष पहले बारिश के पानी के संरक्षण के उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में तालाब सूख गया और इसकी स्थिति खराब हो गई।

अब तहसील प्रशासन ने इसे दोबारा विकसित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के मुताबिक तालाब की साफ-सफाई कर उसे सुंदर बनाया जाएगा। इसके किनारों पर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे और बैठने के लिए बेंच भी स्थापित की जाएंगी, ताकि तहसील में आने वाले लोग गर्मी और सर्दी के मौसम में वहां बैठकर इंतजार कर सकें।

आशुतोष गुप्ता ने बताया कि तालाब को केवल सुंदर ही नहीं बनाया जाएगा, बल्कि इसके माध्यम से लोगों को जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया जाएगा। इसके अलावा आसपास के जल स्रोतों को भी तालाब से जोड़ने की योजना है, जिससे बारिश के पानी का बेहतर संचय हो सके।

प्रशासन का लक्ष्य है कि बारिश शुरू होने से पहले तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास का कार्य पूरा कर लिया जाए। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पहल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें