Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

Kerala CM: केरल के नए मुख्यमंत्री बने वी.डी. सतीशन, शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू

Kerala CM: केरल के नए मुख्यमंत्री बने वी.डी. सतीशन, शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला, 18 मई 2026 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वी.डी. सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू तिरुवनंतपुरम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने वी.डी. सतीशन से मुलाकात कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वी.डी. सतीशन के नेतृत्व में केरल विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगी।

तिरुवनंतपुरम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्यों के बीच आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय देश के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने केरल सरकार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश और केरल के बीच सहयोग और संबंध आगे भी मजबूत होते रहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें