राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में बालकनी में लगी आग, समय रहते बुझाई गई, बड़ा हादसा टला

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में बालकनी में लगी आग, समय रहते बुझाई गई, बड़ा हादसा टला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: निराला एस्टेट सोसाइटी में एक फ्लैट की बालकनी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, निराला एस्टेट सोसाइटी के टावर-8 के फ्लैट नंबर 1603 में रहने वाले बृज किशोर के घर की बालकनी में बने मंदिर में जल रहे दीपक से आग लगी। पूजा के बाद दीपक जलता रह गया, जिसकी लौ धीरे-धीरे पास रखी मूर्तियों और अन्य ज्वलनशील सामान तक पहुंच गई और आग भड़क उठी।

कुछ ही देर में आग ने बालकनी में रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे धुआं फैलने लगा। परिवार के लोगों ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के निवासी भी सतर्क हो गए और तुरंत मेंटेनेंस विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय पर कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद सोसाइटी में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है और निवासियों से अपील की गई है कि पूजा या अन्य कारणों से जलने वाले दीपक और अन्य आग के स्रोतों को सावधानीपूर्वक संभालें।

Related Articles

Back to top button