Supertech Eco Village: सुपरटेक ईको विलेज-1 में मेंटेनेंस स्कीम पर विवाद, निवासियों ने लगाए लाभ न मिलने के आरोप

Supertech Eco Village: सुपरटेक ईको विलेज-1 में मेंटेनेंस स्कीम पर विवाद, निवासियों ने लगाए लाभ न मिलने के आरोप

सुपरटेक ईको विलेज-1: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस बड़ी सोसाइटी में मेंटेनेंस स्कीम को लेकर विवाद गहरा गया है। मार्च 2025 में लागू की गई स्कीम के तहत भुगतान करने वाले निवासियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें घोषित लाभ अब नहीं दिए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, इस स्कीम में बिजली मीटर मेंटेनेंस के लिए 11 महीने का अग्रिम भुगतान करने पर 1 महीने की छूट देने का प्रावधान था। कई निवासियों ने इस योजना के तहत एस्क्रो खाते में भुगतान भी किया था, लेकिन उनका कहना है कि बाद में उन्हें इसका लाभ नहीं मिला।

निवासियों का आरोप है कि अगस्त 2025 में प्रबंधन बदलने के बाद स्कीम के लाभ रोक दिए गए। इस पर इको विलेज-1 सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि स्कीम को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी जा रही है, जिससे निवासियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वहीं निवासी प्रतिनिधि अरुण गुप्ता ने बताया कि भुगतान करने के बावजूद लोगों को वादा किए गए लाभ नहीं मिले। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति स्पष्ट नहीं की गई और उनका पैसा व लाभ सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे आगे सामूहिक कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img