Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी मयंक सैनी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जिम पर बुलडोजर की तैयारी

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : जिले के खुर्जा नगर में चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मयंक सैनी को मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जिस जिम में तीन लोगों की हत्या की वारदात हुई थी, उस पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

सीओ शोभित कुमार के अनुसार पुलिस ने मयंक सैनी को रात करीब 3 बजे गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया देसी तमंचा फ्लाईओवर के नीचे छिपाकर रखा गया है। सुबह करीब 5 बजे पुलिस उसे लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो मयंक के बाएं पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचाया। मौके से अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। यह मुठभेड़ खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के सुभाष रोड पर हुई।

गौरतलब है कि शनिवार देर रात RJS फिटनेस जिम में जन्मदिन के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में भाजपा सभासद के परिवार के सदस्यों की जान गई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी जीतू सैनी अभी फरार है।

घटना के बाद बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने जिम को सील कर दिया है और अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिम मालिक को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है। यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई करेगा। इसके अलावा आरोपियों के घरों पर भी नोटिस चस्पा कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें